यह भजन भगवान महावीर की पावन जयंती के महत्व और उनकी शिक्षाओं की महिमा को सरल शब्दों में बताता है। इसमें बताया गया है कि प्रभु ने सत्य, अहिंसा और क्षमा का मार्ग दिखाकर मानव जीवन को आसान और पवित्र बनाया। उनके ज्ञान से अज्ञान का अंधकार दूर हुआ और हर मन में शांति आई। भजन में उनके करुणामय स्वभाव और प्रेम से बैर जीतने की भावना को सुंदर रूप से प्रस्तुत किया गया है।
वीर की पावन जयन्ती को मनाये हम
🎶 लय – मेरा जीवन कोरा कगज़
वीर की पावन जयन्ती को मनाये हम,
नाम सुनते ही खुशी से, सिर झुकाए हम।।
सत्य का संदेश जिसने, दिया जन-जन को,
कर दिया आसान सचमुच, मानव जीवन को।
ज्ञान सूरज बन हटाया, अज्ञता का तम।।
चण्ड-कौशिक को क्षमा का, मंत्र बतलाया,
बैर को भी प्रेम से लो, जीत दिखलाया।
जिधर देखें, वीर का ही, गूंजता सरगम।।
वीर का ही नाम सबके, दिल को भाता है,
जागते सोते यही मन, गुनगुनाता है।
विजय आँखों में यही, मूरत बसे हरदम।।
यह भजन सिखाता है कि भगवान महावीर के आदर्श जीवन को अपनाने से मन शांत और पवित्र बनता है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही सच्चा सुख और आत्मिक शांति प्राप्त होती है।
🙏जय जिनेंद्र🙏
